प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा की ओर से आयोजित दस दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प, नृत्य व संगीत की जानकारी दी गयी। साथ ही संस्कार निर्माण, चरित्र विकास व बच्चों के गुणों को निखारने परिचर्चा आयोजित की गयी। प्रांतीय महासचिव अमित श्याम कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल कौशल देना नहीं, बल्कि बालिकाओं में कौशल विकास के साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति के गुणों का विकास करना है। पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वित्त सचिव आरपी शर्मा, संरक्षक माया द्विवेदी, संयोजक रंजना मिश्रा, अध्यक्ष मधु अस्थाना, प्रीति सेठ मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...