बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 90 दिनों का सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समारोह में प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी बिरेंद्रपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी छात्राओं ने वही परिधान पहने थे, जिन्हें उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान स्वयं अपने हाथों से तैयार किया था, जो आकर्षण का केंद्र बना। इसके अतिरिक्त, पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की झलक प्रस्तुत करने हेतु एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान की गई गतिविधियों को दर्शाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.