मथुरा, मार्च 16 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों के कौशल विकास और करियर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ड्यूकैट, नोएडा के साथ एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना तथा बेहतर रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है। राजीव एकेडमी के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना और ड्यूकैट के मार्केटिंग हेड उत्कर्ष उपाध्याय ने समझौते पर हस्ताक्षर के बाद विद्यार्थियों के कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर विस्तार से बात की। डॉ. सक्सेना ने बताया कि इस अनुबंध से राजीव एकेडमी के विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, आर्टिफिशि...