कौशल विकास के शिक्षण का मिलेगा ज्ञान
आगरा, अगस्त 28 -- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) कौशल विकास का शिक्षण कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। कक्षा नौ में कौशल विकास विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी की कौशल विकास पुस्तक के प्रभावी इस्तेमाल और विद्यार्थियों तक कौशल आधारित शिक्षा पहुंचाने के लिए तैयार करना है। प्रदेश में अभी प्रशिक्षण कार्यक्रम दो शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें लखनऊ और वाराणसी शामिल हैं। सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि कक्षा नौ में कौशल विकास पढ़ाने वाले शिक्षक इन प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.