कौशल विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मिले
दरभंगा, अगस्त 12 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। केंद्र सरकार से दरभंगा को एक बार फिर ऐतिहासिक सौगात मिली है। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को नई गति देने की दिशा में बिहार में दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कलस्टर के रूप चयन किया गया है। रामनगर व बेनीपुर सरकारी आईटीआई को विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित किए जाने के लिए 241 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इन राशियों से शीघ्र ही इन संस्थानों में विकास कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा। ये बातें मंगलवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि पीएम सेतु योजना के तहत आईटीआई दरभंगा को हब आईटीआई के रूप में चयनित किया गया है। इससे दरभंगा को मिथिला के कौशल विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.