देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के सदस्य पंकज मैसोन ने सोमवार को बेल्लेज़ा ब्यूटी स्कूल के भव्य शुभारंभ का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और संस्था को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंकज मैसोन ने कहा कि बेल्लेज़ा ब्यूटी स्कूल युवाओं के लिए कौशल विकास का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यहां सौंदर्य क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.