कौशल विकास के राष्ट्रीय पायलट प्रोजेक्ट के लिए बागपत का चयन
बागपत, जून 3 -- बागपत। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर उतारने की दिशा में बागपत अब राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार ने जिला स्तरीय कौशल विकास कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट के लिए देश के केवल दो जिलों का चयन किया, जिसमें बागपत शामिल है। इस सबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नीति आयोग से जुड़े वरिष्ठ सलाहकार एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आईवी सुब्बाराव शामिल हुए। वह बागपत में इस पायलट परियोजना की संभावनाओं को समझने और सहयोगात्मक मॉडल विकसित करने के उद्देश्य से बागपत पहुंचे। बागपत कृषि प्रधान क्षेत्र होने के साथ एनसीआर से भी जुड़ा हुआ है, ऐसे में यहां कौशल आधारित उद्योगों और युवा उद्यमिता के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.