चित्रकूट, अक्टूबर 6 -- बरगढ़। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बैटरी एवं ड्रोन टेक्निीशियन के छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आईटीआई कलचिहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमाणपत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। भाजपा मंडल अध्यक्ष निशेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर इस क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम कर रहे है। उन्होंने आने वाले समय में इस क्षेत्र में बनने वाली अपार संभावनाओं से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस दौरान विनय जैन, हेतराम शुक्ल, प्रधानाचार्य समरजीत सिंह, शत्रुघ्न प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...