मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। सूबे के दसवीं पास छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ऐसे छात्र-छात्राओं को कौशल युवा प्रोग्राम के तहत क्रू का प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण के बाद सफल अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट की व्यवस्था प्रशिक्षण संस्थान ही करेगी। राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीआरसीसी को इस योजना के तहत छात्रों का निबंधन शुरू करने का आदेश दिया है।अन्तर्देशीय जल परिवहन निदेशालय के निदेशक आरिफ अहसन ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। उन्होंने बताया है कि पटना के गायघाट स्थित एनआईएनआई में 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए अंतर्देशीय जल परिवहन के अंतर्गत जलयान संचालन के लिए क्रू का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ रोजगार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.