कौशल विकास केंद्र फर्जीवाड़े में झारखंड यूपी बिहार के तीन आरोपी को जेल
बोकारो, मई 29 -- बोकारो प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा पुलिस ने इंटरस्टेट बॉर्डर से सटे संथालडीह स्थित एक कौशल विकास केंद्र में फर्जीवाड़े के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के बनारस निवासी प्रदीप कुमार कसेरा, बिहार के बोधगया निवासी धर्मेंद्र कुमार तथा धनबाद सिंदरी निवासी नरेंद्र कुमार शामिल हैं। मामला संथालडीह मोड़ स्थित मुखिया के आवासीय परिसर में संचालित "शिक्षा एवं कल्याण समिति" नामक एनजीओ के जरिए चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ा है। यहां स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। गुरुवार को प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट आयोजित किया गया था। परीक्षा से पहले जब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दिए गए तो उसमें फोटो तो प्रशिक्षुओं का था, लेकिन आधार नंबर, पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.