लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- खीरी। कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा किया गया।

कौशल विकास केंद्र की स्थापना कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्थापित किये गए इस केंद्र पर एक सौ युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार परक कौशल प्रदान कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना है। इस अवसर पर युवाओं को स्वास्थ्य और कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से प्रथम चरण में एक सौ छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

प्रशिक्षण की विशेषताएँ इन युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी छह माह तक पूर्णता निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कि...