कौशल विकास केंद्रों का संचालन कर रही छह संस्थाएं डिबार और ब्लैक लिस्ट
बागपत, मई 31 -- बागपत। कौशल विकास केंद्रों पर डीएम अस्मिता लाल द्वारा कराई छापेमारी के बाद अब कौशल विकास मिशन निदेशालय से कार्रवाई की गई है। कौशल विकास केंद्र संचालित कर रही संस्थाओं को तीन साल के लिए डिबार करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। तत्काल प्रभाव से सभी केंद्रों को बंद करने के भी निर्देश दिए गए है। वहीं प्रबंधक की सेवाएं समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही जिला समन्वयक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कौशल विकास केंद्रों पर डीएम अस्मिता लाल ने गत 19 मई को जिले में संचालित आठ कौशल विकास केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए छापेमारी कराई थी। छापेमारी में सीडीओ के साथ ही तीनों तहसीलों के एसडीएम व अन्य अधिकारी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान केंद्रों पर खामियां मिली थी। जिसके बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। डीएम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.