लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र कौशल विकास मिशन के तहत जिलों में संचालित कौशल विकास केंद्रों की निगरानी का काम सख्त कर दिया गया है। व्यावासयिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह कौशल विकास केंद्रों की रियल टाइम मानीटरिंग करें। मंत्री के निर्देश पर निरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों सिद्धार्थनगर एवं बलरामपुर का क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। इस दौरान मिशन की टीम भी उपस्थित रही। भ्रमण का उद्देश्य केंद्रों पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, नए बैचों की प्रारंभिक स्थिति का आकलन तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान अपर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.