दरभंगा, जून 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में चल रहे सर्जना निखार शिविर के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों में छात्राओं को उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। योग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, स्पोकन इंग्लिश, फाइन आर्ट एवं संगीत वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग प्रशिक्षिका शिवानी कुमारी ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की उन्नत विधियों का प्रशिक्षण दिया। कंप्यूटर प्रशिक्षक राहुल सिंह ने एमएस वर्ड, टाइपिंग एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। ब्यूटीशियन की प्रशिक्षिका कुमारी ईशा ने सौंदर्य एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों से अवगत कराया। स्पोकन इंग्लिश के प्रशिक्षक एके झा ने छात्राओं को दैनिक अंग्रेजी संवाद एवं उच्चारण सुधार का अभ्यास कराया।फा...