कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़े विभागों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व होंगे परिभाषित
लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने कहा है कि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्योग के मध्य प्रभावी समन्वय के उद्देश्य से प्रत्येक विभाग की भूमिका एवं उत्तरदायित्व स्पष्ट रूप से परिभाषित किए जाएंगे। श्री गोयल सोमवार को केन्द्रीय स्किलिंग आर्किटेक्चर में एकीकृत योजना (आईएसएसए) के राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों के प्रभावी अभिसरण, उद्योगों की सक्रिय सहभागिता तथा परिणाम-आधारित कार्यप्रणाली के साथ किया जाए, जिससे प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप एवं रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरि ओम की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.