भदोही, मार्च 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का समापन हुआ। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे नगर विकास, ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों में आफर लेटर सौंपा। प्रभारी मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों का चेहरा खुशी से खिल उठा। रोजगार मेले में कुल 83 कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग की जबकि कुल 960 अभ्यर्थियों में आफर लेटर वितरित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि युवा कौशल बढ़ाएं, अवसरों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस रोजगार मेले में शामिल होकर अत्यंत खुशी हो रही है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.