धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को कौशल बोध व बैगलेस-डे का प्रशिक्षण मिलेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य मुख्यालय से 89 स्कूलों की सूची जिला कार्यालय को मिली है। चयनित स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को नौ व 10 मार्च को डायट(जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) गोविंदपुर में गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्य स्तर पर दो शिक्षकों को प्रशिक्षण मिला है, जिनमें अनंत शक्ति व सुमन सिंह शामिल हैं। इस संबंध में डीईओ अभिषेक झा ने कहा कि सूचीबद्ध स्कूलों के शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण में भाग लेना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.