मुरादाबाद, जुलाई 27 -- केपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कौशल बोध विषय के अंतर्गत कक्षा आठ के 26 विद्यार्थियों ने शिक्षिका अदिति टंडन के नेतृत्व में सोमवार को मुरादाबाद स्थित किंनेसिस एक्सपोर्ट्स का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है तथा ऐसे औद्योगिक भ्रमण उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। विद्यालय परिवार ने किंनेसिस एक्सपोर्ट्स प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...