रामगढ़, अप्रैल 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड मरार स्थित चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय में अंतर हाउस एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल बोध आधारित शिक्षा के महत्व को समझाना तथा शिक्षकों और छात्रों को नई शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था। शुभारंभ विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू, प्रशिक्षिका तनुश्री चक्रवर्ती और नेहा बनर्जी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। गीतांजलि जाजू ने कहा कि वर्तमान समय में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता एवं समस्या समाधान कौशल का विकास करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.