सीतामढ़ी, मार्च 20 -- रुन्नीसैदपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गयी। इसमें लाखों रुपये की सम्पति जलकर राख हो गया। केंद्र के प्रशिक्षक रवि रंजन व मो. आरजू खान ने बताया कि प्रति दिन की तरह गुरुवार शाम बंद कर घर चले गए। देर रात सूचना मिली की प्रशिक्षण केंद्र में अचानक आग लगा गया है। हालांकि स्थानीय स्तर व अग्नि शामन की टीम रुन्नीसैदपुर थाना से आई, लेकिन पानी नहीं उपलब्ध होने से काफी परेशानी हुई। उसके बाद बेलसंड व डुमरा से अग्नि शामन की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। प्रशिक्षक रवि रंजन ने बताया कि केंद्र पर लगाए गए 12 कम्प्यूटर, एक फ्रिज, दो कूलर, 15 पंखा, आठ इंवटर के बैटरी, दो इंवटर, पांच कुर्सी व दस टेबल बुरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.