कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, गुणवत्ता की हुई समीक्षा
गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उपायुक्त गिरिडीह के निर्देशानुसार रविवार को आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के लिए गिरिडीह के उप समाहर्ता प्रशांत कुमार केंद्र पहुंचे और वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्र के सभी स्टाफ सदस्यों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया। साथ ही कर्मचारियों के वेतन पर्चियों की भी जांच की गई। कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र में चल रही गतिविधियों, अभ्यर्थियों के मोबिलाइजेशन तथा प्लेसमेंट से जुड़ी चुनौतियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर ट्रेडवार प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.