बाराबंकी, अप्रैल 30 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग स्थित कैसरगंज चौराहे पर गुरुवार को कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत ने किया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत यह केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं और पुरुष सिलाई, कढ़ाई और कंप्यूटर जैसे अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। देव माया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र कैसरगंज चौराहे पर रामकिशोर के भवन में स्थापित किया गया है। ट्रस्ट की संचालिका विभा सिंह ने बताया कि तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद स्कॉलरशिप और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- कौशल विकास मिशन के कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ प्रत्येक बैच में 200 लोगों को प्रशिक्षित करने की क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.