रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज, आइक्यूएसी, नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा क्लासरूम की ओर से 4 से 11 दिसंबर तक 40 घंटे का ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रोजगार-उन्मुख कौशल विकसित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जीवन कौशल, संवाद कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स, प्रेजेंटेशन स्किल्स और पेशेवर आचरण से जुड़े प्रमुख विषय शामिल थे। इस कार्यक्रम से कुल 37 छात्राएं लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आइक्यूएसी की समन्वयक प्रो. सिमरन कौर और सह-समन्वयक डॉ. मल्लिका कुमारी ने प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.