प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कटरा में कॉस्मो ट्रेड की प्रशिक्षुओं ने बीते दिन रचनात्मक मॉडल बनाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान नेचर, नटराज, कथक, परी समेत विभिन्न थीम पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के वर्षभर के प्रशिक्षण और दक्षता का आकलन करना रहा। संस्थान की शिक्षिका राजनी सोनी ने बताया कि इस अभ्यास से प्रशिक्षुओं को मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मॉडलिंग तक की व्यावहारिक जानकारी मिलती है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और भविष्य में प्लेसमेंट के दौरान नौकरी पाने में भी सहूलियत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.