बलिया, मार्च 10 -- बलिया। सन्त दरिया साहन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (दुमदुमा) में विज्ञान एवं कौशल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छान-छाताओं ने जेसीबी, रोटावेट, जल शुद्ध करने वाली स्वनिर्मित मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई पोस्टर प्रदर्शनी अतिथियों को आकर्षित कर रही थी। प्रधानाचार्य हृदयानन्द वर्मा ने बताया कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा को साकार रूप देकर माडल प्रस्तुत किया है। इससे प्रेरित हो कर वह और उत्तम प्रयास करेंगे, जिससे उनके कौशल का विकास होगा। प्रबन्धक परमात्मानन्द ने बताया कि यही बच्चे देश का कर्णधार बनेंगे। इस मौके पर मनजी वर्मा, रामअवध यादव, शिवानन्द राय के अलावा काफी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.