बरेली, जून 10 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सीबीगंज बरेली में प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षार्थियों ने कौशल प्रदर्शनी लगाई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अवनीश कुमार और एमआईएस मैनेजर रूद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर लगेंगे रोजगार मेले कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिव कुम...