प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक के जिन छात्रों के कौशल सवंर्धन पाठ्यक्रम (एईसी) या क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी) किसी कारण से छूट गए थे उनके लिए गर्मी की छुट्टियों में 28 मई से 15 जून तक विशेष समर स्कूल आयोजित करने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर कक्षाएं आगे भी संचालित की जाएंगी। दो क्रेडिट के यह पाठ्यक्रम अनिवार्य हैं। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में काफी छात्र इन्हें पूरा नहीं कर सके थे। ऐसे में उन्हें दूसरे सेमेस्टर में दो क्रेडिट के कोर्स के साथ प्रथम सेमेस्टर के छूटे कोर्स को भी पूरा करना था। यह व्यवस्था बीए और बीएससी सेमेस्टर प्रथम व द्वितीय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रों के लिए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...