मुरादाबाद, मई 7 -- आईएफटीएम विवि में उप्र स्किल डेवलपमेंट मिशन की ओर से ड्रेसर मेडिकल पाठ्यक्रम बैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है तो प्रत्येक महिला को कौशल क्षमताओं से परिपूर्ण होना पड़ेगा। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी छात्राओं को ड्रेस और पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें भी वितरित कीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेंद्र प्रसाद पांडेय,कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल, आईसीएसडी के निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी,डॉ. निशा अग्रवाल, राजन श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.