लखनऊ, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारियां देने के लिए कॉल सेंटर की सुविधा शुरू की है। युवा घर बैठे यह जान सकेंगे कि कब किस ट्रेड में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रशिक्षण पाने के लिए क्या अर्हता मांगी जा रही है और कौन से दस्तावेज लिए जाएंगे, इससे संबंधित सभी जानकारियां कॉल सेंटर की मदद से दी जाएंगी। फिलहाल युवाओं को इससे राहत मिलेगी।युवा उप्र कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए फोन नंबर-0522-3619292 पर फोन कर या फिर upsdmgrievance@gmail.com पर ईमेल कर इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। युवाओं को अभी जिलों में शुरू होने वाले कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में ढंग से जानकारी नहीं मिल पाती। प्रचार-प्रसार के बावजूद भी तमाम युवा प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.