बोकारो, मार्च 11 -- फुसरो, प्रतिनिधि। ढोरी स्टाफ क्वार्टर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र वेंचर स्किल इंडिया प्रालि फुसरो में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरुकता अभियान, नाटक व भाषण के अलावा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। केंद्र की सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इंचार्ज शक्ति कुमार सिंह सहित रेखा देवी, इकरा प्रवीण, जूली कुमारी, दीपा कुमारी, सना प्रवीण, मुस्तरी खातून, संगीता कुमारी, रीना कुमारी, बरखा सिंह, धनीराम महतो, ललिता देवी, काजल कुमारी, विभा कुमारी, राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, ईशा कुमारी, रितिका कुमारी, इंदू कुमारी, ऋतु कुमारी, अंजलि कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...