कौशल किशोर के बदले तेवर, बोले उसूलों से भटकना नहीं चाहिए
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व सांसद कौशल किशोर के तेवर इन दिनों बदले हुए हैं। मंगलवार को एक्स पर उनके द्वारा किए गए दो पोस्ट इसी ओर इशारा कर रहे हैं। कौशल ने बिना किसी का नाम लिए हुए लिखा कि, आज मेरे एक मित्र से बात हो रही थी तो उन्होंने कहा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई अब नीचे आ रही है। नीचे आने की स्पीड भी बढ़ती जाती है। गेंद के गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता है।वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कोई भी संगठन या आंदोलन जब अपने उसूलों से भटक जाता है तो जहां से शुरू करता है, वहीं आ जाता है और विचारधारा से जुड़े लोगों का विश्वास भी टूट जाता है। यह भी पढ़ें- ...गेंद नीचे जा रही, गिरने की स्पीड कम कोई नहीं कर सकता; मोदी के पूर्व मंत्री के बयान से सनसनी इसलिए उसूलों से भटकना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.