कौशल और व्यवहारिक ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक: डॉ. गोपाल
गया, मार्च 26 -- प्लस टू सहदेव उच्च विद्यालय कमालपुर में गुरुवार को करियर गाइडेंस प्रोगाम का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल (स्किल) और व्यवहारिक ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को सलाह दी कि वे सबसे पहले अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें। बिना रुचि के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना कठिन होता है। इसके साथ ही समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया गया। मऊ थाने के एसचचओ पीयूष कुमार जायसवाल ने कहा कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई के बाद करियर को लेकर असमंजस में रहने वाले छात्रों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.