कौशल आधारित प्रशिक्षण से नारी उत्थान संभव : कुलपति
गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ, राष्ट्रीय कला मंच एवं नैन सैन ब्यूटी अकादमी की ओर से समग्र जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय नारी निपुणताः ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आज के युग में कौशल आधारित शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर महिलाओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अध्यक्षता शोध पीठ की निदेशक प्रो. सुषमा पाण्डेय ने की। इस मौके पर प्रो. सुनीता दुबे, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय, श्यामली जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.