बांका, अप्रैल 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के कौशलपुर गांव में शुक्रवार को अंतरजिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन संतोष चौधरी, पवन चौधरी, संतोष चौधरी एवं चंदन चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया तथा अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद टूर्नामेंट शुरू हुआ। प्रतियोगिता के आयोजक चंदन चौधरी ने बताया कि वह अपने माता-पिता ब्रह्मदेव चौधरी एवं अभिरामा देवी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं जिसमें बांका जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी एवं टीम हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार क्षेत्र के महादेवपुर, कोठिया, कौशलपुर एवं चपरी की दो-दो टीम के अलावा धोरैया, भागलपुर के भवनाथपुर एवं घोघा तथा झारखंड की गोड्डा टीम खेलने पहुंची है।‌ उद्घाटन मै...