कानपुर, सितम्बर 20 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में चल रही दो दिवसीय उत्तर प्रदेश ज्ञान सभा का रविवार को समापन हुआ। इसमें शिक्षा को कौशल, रोजगार और औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ने पर विस्तार से मंथन हुआ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि भविष्य की शिक्षा केवल प्रमाणपत्र और डिग्री तक सीमित न रहकर कौशल, क्षमता विकास, नैतिक मूल्यों, उद्योग की मांग और रोजगार से जुड़ी होनी चाहिए। शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था और रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकता है। सीएसजेएमयू में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से चल रही ज्ञान सभा के दूसरे दिन शिक्षा का राष्ट्र के विकास में योगदान पर चर्चा हुई। यंग इन्वेस्टर तन्मय तिवारी ने कहा कि ऐसी शिक्...