कौवों ने कोबरा सांप पर किया हमला, नोच-नोचकर किया परेशान
हमीरपुर, जुलाई 16 -- हमीरपुर। अपने जहर से इंसानों से लेकर बड़े से बड़े जानवरों को ढेर कर देने वाले एक कोबरा सांप को कौवों ने खेतों में घेरकर चोंच से नोच-नोचकर परेशान कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खेत में फन फैलाकर कोबरा कौवों के हमले से बचने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहा वीडियो हमीरपुर शहर के यमुना घाट इलाके से लगे खेतों का बताया जा रहा है। 27 सेकेंड के इस वीडियो में गुढ़े हुए खेतों में एक कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा हुआ है। इसके ऊपर पहले दो और बाद में तीन कौवों का झुंड हमलावर हो जाता है। कौवे कोबरा सांप को घेरकर चोंच से नोचने की कोशिश कर रहे हैं। कोबरा सांप भी इनसे मोर्चा लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.