कौवा गांव में तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
बलरामपुर, जून 9 -- महराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता।बरहवा रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के मजरे कौवा गांव निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:00 बजे गांव के उत्तर बने पशुशाला में तेंदुए ने बछड़े पर हमला हमला कर घायल कर दिया जब जानवरों की चिल्लाने की आवाज आई तो रमेश ने टार्च की रोशनी में तेंदुए को देखा हल्ला गुहार करने पर राप्ती नदी के तरफ भाग गया ग्रामीण उमेश यादव जगतराम बड़कऊ ननकू बाबू आदि ने तेंदुआ को पकड़वाने की मांग वन विभाग के अधिकारियो से की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेज कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी। यह भी पढ़ें- कौवा गांव में तेंदुए का आतंक, पशुशाला में घुसकर बछड़े को किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.