कौवापुर स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन ठहराव की मांग
बलरामपुर, मई 9 -- तुलसीपुर, संवाददाता। कौवापुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव न होने से क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज, शिक्षा एवं व्यापारिक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गोंडा के साथ लखनऊ तक की यात्रा करते हैं। कौवापुर से इंटरसिटी ट्रेन सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए तुलसीपुर अथवा बलरामपुर स्टेशन तक की दौड़ लगानी पड़ती है।क्षेत्र के व्यापारियों के साथ यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से कौवापुर स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग की है। लोगों का कहना है कि ट्रेन रुकने से तराई क्षेत्र के लगभग 55 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- रिजर्वेशन काउंटर को तरस रहा लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन, यात्रियों में नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.