कौवापुर-कादीपुर के लोग पानी के लिए भटक रहे
वाराणसी, मई 23 -- चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल-जल जीवन मिशन' योजना महज बोर्ड तक सिमट कर रह गई है। कार्य को पूर्ण दिखाया जा चुका है। लेकिन हकीकत यह है कि आए दिन पानी की सप्लाई बंद कर दी जा रही है। भीषण गर्मी में पानी के लिए मचा हाहाकार मचा है। हैण्डपंप का जलस्तर नीचे चला गया है। विगत सालों से कौवापुर बस्ती से लगायत कादीपुर स्टेशन की बस्तियों में पानी में फोर्स नहीं रहता। संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। पानी के लिए लोग दरवाजे दरवाजे भटक रहे हैं। यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.