चतरा, जून 17 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज कौलेश्वरी मार्ग स्थित बहेरी गांव के समीप बुधवार को एक ऑटो पलट गया। इस घटना में एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य लोगों को हल्की चोंटे आई। ऑटो पर आठ लोग सवार थे। घायलो में डोभी के प्रकाश प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी और अंशु प्रसाद की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी शामिल है। दोनों का प्राथमिक उपचार हंटरगंज अस्पताल में कराया गया। दोनों के सर में गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- ऑटो पलटा, पांच लोग घायल घायलो के परिजनों ने बताया गया। दोनों प्रकाश प्रसाद के पुत्र के मुंडन संस्कार मे कौलेश्वरी मंदिर में आये थे। जिसके लिए सभी एक ऑटो पर सवार होकर आए थे। मुंडन संस्कार के बाद सभी...