चतरा, मार्च 3 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ स्थल सह पर्यटन स्थल माता कौलेश्वरी पर्वत स्थित मंदिर परिसर का पीसीसी पथ लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। जिसके कारण आवागमन में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि बीते बरसात के दिनों में लगातार हुए बारिश में माता कालेश्वरी प्राकृतिक सरोवर पानी से लबालब भरा हुआ था। तालाब में जलस्तर बढ़ने के कारण पीसीसी पथ के नीचे का मिट्टी का कटाव हो गया था। जिसके कारण पीसीसी पथ ध्वस्त हो गया था। यह रोड पहाड़ पर स्थित माता कौलेश्वरी मुख्य मंदिर से प्राकृतिक सरोवर होते भगवान शिव मंदिर के पहाड़ तक जाता है। जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सड़क ध्वस्त हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.