कौरैय में तीन दिनों से नल जल संयंत्र खराब
बेगुसराय, जून 4 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। प्रखंड की कोरैय पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित नल जल का संयंत्र पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण लोगों को पानी के दर-दर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नल जल के इस प्लांट के संवेदक को सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस संबंध में पंडित नवल किशोर झा ने बताया कि लोग इसी नल जल का पानी पीते हैं। नल जल की आपूर्ति एक महीने से बंद है। पीएचईडी के कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने बताया मिस्री को भेजा जा रहा है। उसको जल्द से जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नल जल योजना के तहत लोगीों के घरों तक पहुंचा सिर्फ नल, नहीं पहुंचा जल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.