जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। जन कल्याण फाउंडेशन की ओर संचालित 'न्यायदृष्टि' परियोजना के तहत रविवार को कौराहा गांव में समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। गांव में पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए आवेदन भी कराया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक सिकंदर बहादुर मौर्य ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूल्यों पर आधारित सामाजिक व्यवस्था का आधार है। यह भी पढ़ें- Purnia News: विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी इस मौके पर जितेंद्र, संतोष, कमलेश कन्नौज...