आगरा, अप्रैल 6 -- थाना किरावली क्षेत्र के गांव कौरई में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आंबेडकर अनुयायी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। नई प्रतिमा लगाकर माहौल को शांत किया गया। थाना किरावली के ग्राम कौरई में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा तो तनाव फैल गया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ​विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामकुमार बौद्ध ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर नई प्रतिमा लगवाई।आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोष...