बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सद्भावना मंच (भारत) की ओर से सोहसराय स्थित श्री हिंदी पुस्तकालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनायी गयी। शिक्षाविद् प्रो. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्थापक दीपक कुमार ने राष्ट्रीय एकता व आपसी सद्भाव पर जोर दिया। मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना हुई। अनिल पासवान ने गांधी को कौमी एकता का महान दूत बताया। ग्रंथी भाई रवि सिंह, राकेश बिहारी शर्मा, पुरुषोत्तम पाण्डेय, सरदार वीर सिंह, रविरंजन कुमार, मोनी कुमारी व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- गांधी भवन में में मनाई गई जयंती यह भी पढ़ें- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे महात्मा गांधी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...