नई दिल्ली, मई 16 -- Who is Assistant Professor Paramjit Singh: लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) के प्रोफेसर परमजीत सिंह पर एक छात्रा से फोन कॉल पर अश्लील बात करने के आरोप लगे हैं। सामने आई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में परमजीत छात्रा को डार्लिंग कहकर संबोधित करता नजर आ रहा है और कहता है कि मैंने तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर दिए हैं, कब तक मिलने आओगी। प्रोफेसर की यह ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ने के बाद उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, जब परमजीत को हिरासत में ले जाया जा रहा था, तब उसके खिलाफ जमकर नारे लगे।कौन हैं प्रोफेसर परमजीत सिंह? परमजीत लखनऊ यूनिवर्सिटी में जूलॉजी का असिस्टेंट प्रोफेसर है। वेबसाइट पर उसकी फैकल्टी आईडी भी दी गई है और फेकल्टी नाम के आगे डॉ. परमजीत सिंह लिखा है। डिपार्टमेंट म...