प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 12 -- Kanpur News: हर महीने तकरीबन 12 हजार रुपये कमाने वाले एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर के खाते में 35 करोड़ रुपये का लेन-देन मिला है। शातिरों ने चेकबुक और एटीएम लेकर डिलीवरी मैन को कमीशन का लालच दिया और खाता खुद संचालित करने लगे। इसके बदले उसे पांच से 10 हजार रुपये हर महीने देते थे। इस बार उसे अचानक बड़ी रकम मिली तो शक होने पर बैंक पहुंचा। इसके बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। डीसीपी सेंट्रल की क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को उठाया है। पुलिस प्राथमिक जांच में साइबर ठगों द्वारा खाते को म्यूल अकाउंट के तौर पर प्रयोग करने की बात कह रही है। बेकनगंज पेचबाग का ओवैस डिलीवरी मैन है। कुछ वर्ष पहले वह छोटा मोटा व्यापार करता था, जिसके चलते उसका बेकनगंज के ही एक बैंक में करंट अकाउंट था। व्यापार फेल हो गया तो वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.