नई दिल्ली, मई 10 -- जो बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़ देता है, वह बल्लेबाज एक ओवर बिना रन बनाए निकाल देता है और आउट भी हो जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की, जो तूफानी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं, लेकिन आईपीएल में एक ओवर मेडन भी खेल चुके हैं। यहां तक कि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट भी गंवा चुके हैं। इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर जानते भी हैं तो गेंदबाज के नाम उनको नहीं पता होगा। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में 2025 के मध्य से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ एक ही ओवर मेडन खेला है। यह मेडन ओवर इसी साल के सीजन में आया था, जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेड...