नई दिल्ली, मार्च 23 -- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें मथुरा के औरंगाबाद निवासी मुंबई पुलिस की महिला मुखबिर मीरा ठाकुर, एक नाबालिग और एक मुख्य आरोपी शामिल है। इनसे तीन मोबाइल फोन मिले हैं। कौशांबी थाना पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के हरचंदा गांव के मूल निवासी और फरीदाबाद के नचौली में रहने वाले नौशाद अली उर्फ लालू और मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली मीरा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग भी पकड़ा है।मथुरा की मीरा ठाकुर गिरफ्तार तीनों पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड सरदार के व्हाट्सऐप ग्रुपों में जुड़े हुए थे। गिरफ्तार मीरा ठाकुर बिजनौर के मुख्य आरोपी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.