कौन है बंगाल की 'रिवॉल्वर रानी' पूजा बिस्वास? झोले में निकलीं 6 पिस्तौल, 200 कारतूस
कोलकाता, जुलाई 22 -- पश्चिम बंगाल में हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राज्य की सीआईडी और स्थानीय पुलिस ने एक महिला को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे अब बंगाल की 'रिवॉल्वर रानी' कहा जा रहा है। देखने में किसी भी आम यात्री जैसी लगने वाली इस महिला के जूट के झोले से पुलिस ने कई पिस्टल और सैकड़ों कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले के तार बिहार के मुंगेर से लेकर बांग्लादेश तक जुड़े होने की बात सामने आ रही है।कैसे बिछाया गया 'रिवॉल्वर रानी' के लिए जाल? रविवार की सुबह नैहाटी-अशोकनगर रोड पर यह महिला आम यात्रियों की भीड़ में चल रही थी। सूती सलवार सूट पहने और सिर पर दुपट्टा रखे इस महिला के एक हाथ में जूट का झोला था और दूसरा झोला कंधे पर टंगा था। किसी को उस पर शक नहीं था, लेकिन सीआईडी और पुलिस की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.